20 दिसंबर 2017 - 08:31
 भ्रष्टाचार के इल्जाम में ज़ायोनी प्रधानमंत्री से पूछताछ का सिलसिला जारी।

ज़ायोनी प्रधानमंत्री बिन्यामीन नेतन्याहू से करप्शन के इल्जाम में पूछताछ का सिलसिला जारी है। और कल भी उनके घर पर पुलिस ने सातवीं बार करप्शन की जांच करते हुए कार्यवाही की है।

अहलेबैत न्यूज़ एजेंसी अबना: इस्राईल के प्रधानमंत्री आजकल वित्तीय भ्रष्टाचार और इस बारे में होने वाली जाँचों के कारण परेशान हैं।
ज़ायोनी प्रधानमंत्री बिन्यामीन नेतन्याहू से करप्शन के इल्जाम में पूछताछ का सिलसिला जारी है। और कल भी उनके घर पर पुलिस ने सातवीं बार करप्शन की जांच करते हुए कार्यवाही की है।
पुलिस की ओर से जाँचों के बाद ज़ायोनी प्रधानमंत्री बिनयामीन नेतन्याहू पर इल्जाम लगाए जाने की संभावना है। नेतन्याहू का कहना है कि उम्मीद है कि उन पर करप्शन के इल्जाम नहीं लगाए जाएंगे।
ज्ञात रहे कि ज़ायोनी प्रधानमंत्री और उनकी पत्नी पर करप्शन के इल्जाम हैं और सूत्रों का कहना है कि वित्तीय भ्रष्टाचार के संबंध में उन्हें सज़ा हो सकती है।